भारत में हो रहा ईसाइयो का शोषण :: जंयती पाल

 भारत में हो रहा ईसाइयो का शोषण :: जंयती पाल


विरेन्द्र चौधरी

सहारनपुर। भारत में ईसाइयों का शोषण हो रहा है, इसे लेकर आज जिलाधिकारी सहारनपुर को एक ज्ञापन क्रिशचयन समुदाय द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया।
।     महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन में कहा गया कि भारत में ईसाइयो के साथ शोषण व अन्याय हो रहा है। उन्हें शाशन व प्रशासन द्वारा कानून बनवाकर नौकरियों से निकाला जा रहा है। ईसाइयों का प्रतिनिधित्व समाप्त किया जा रहा है। जबकि भारत का संविधान सभी धर्मो को बराबर का हक देता है। जो भारत में ईसाइयो का शोषण व प्रतिनिधित्व समाप्त किया जा रहा है, वह असंविधानिक है। ज्ञापन द्वारा आरोप लगाया गया है कि अगर वे प्रभु की प्रार्थना करते है तो उन्हें मारा पीटा जाता है। जो अमानवीय व गलत है। जबकि देश में सभी धर्मो का सम्मान, आदर, स्वागत होना चाहिए।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जंयती पाल, जसबीर सिंह भारत मुक्ति मोर्चा, अजय कुमार भारत विधार्थी मोर्चा, कृष्ण कुमार बीएमपी, सोनु कुमार, मोहकम सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।


Comments