सिंचाई संघ सहारनपुर का चुनाव संपन्न कौन कौन किस पद के लिए जीते

सिंचाई संघ सहारनपुर का चुनाव संपन्न  


विरेन्द्र चौधरी

सहारनपुर। सिंचाई संघ शाखा अपर खण्ड पूर्वी यमुना नहर सहारनपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन/चुनाव संपन्न हुआ। संघ के चुनाव को प्रांतीय परिवेक्षक एंव प्रांतीय मंत्री विनय कुमार, निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार अग्रवाल उप राजस्व अधिकारी द्वारा संपन्न कराया गया।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि सिंचाई संघ के सभी सदस्यों द्वारा मतदान में हिस्सा लिया। मतदान के उपरांत चुनाव अधिकारी ने शुशील कुमार को अध्यक्ष, रविंद्र कुमार को मंत्री पद के लिए घोषित किया। इसी क्रम में शोकेन्द्र कुमार को आडिटर पद के लिए निर्विरोध चुना गया। चुनाव में प्रतिभाग करने वाले सुनिल कुमार डोभाल अध्यक्ष, एस एस नेगी मंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद सहारनपुर, प्रवीण कुमार व शमीम अहमद को संयोजक पद के लिए घोषित किया। प्रविन्द्र राणा, गुलाब सिंह, अरविन्द जी, अश्विनी कुमार, अनुज कुमार, विपिन कुमार, राजबीर सिंह, हिमांशु कुमार, शिव विकास, नरेन्द्र कुमार,विकास धारिया, कुलदीप, दीपक कुमार,, प्रकाश कुमार, शाहनवाज़ अहमद आदि ने चुनाव में हिस्सा लिया। चुनाव परिणाम के बाद जीतने वाले पदाधिकारियों को फूल मालाओं से स्वागत कर बधाईयां दी।


Comments