नये पश्चिम प्रदेश के गठन के लिए बैलेट मतदान जरूर करें :: जगह जगह लगाये जायेगें कैम्प -विरेन्द्र चौधरी

 


विरेन्द्र चौधरी 

यूपी समाचार। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नागरिकों को अवगत कराना है कि पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा नया पश्चिम प्रदेश निर्माण को लेकर बैलेट पेपर द्वारा जनमत संग्रह करा रहा है।

खबर विस्तार से........

पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा द्वारा नया राज्य पश्चिम प्रदेश निर्माण को लेकर बैलेट पेपर बैलेट पेपर द्वारा आपके निवास, दफ्तर, सार्वजनिक स्थल पर एकत्रित्र होकर बैलेट पेपर द्वारा जनमत संग्रह करा रहे है। ताकि पश्चिम प्रदेश आठ लाख मतदाताओं की मांग को प्रधानमंत्री के सम्मुख रखा जा सके। इसके लिए आपके महत्वपूर्ण सुझाव और मत के लिए मत की आवश्यकता है।

महत्वपूर्ण जानकारी........

उत्तर प्रदेश के 6 मंडलो 27 जिलो को मिलाकर नया पश्चिम उत्तर प्रदेश बनाना चाहते है।इसके लिए बैलेट पेपर पर कुछ कालम बने हुए है। आपको सिर्फ टीक मात्र करना है। अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर लिखना है। आप स्वेच्छा से सामान्य राशि व आजीवन राशि देकर आंदोलन के लिए आर्थिक मदद दे सकते है। 

कौन कौन से जिले होगें पश्चिम प्रदेश में

आपको जानकारी देते चले की सहारनपुर मंडल के तीनो जिले सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ के हापुड़, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुंलदशहर, मुरादाबाद मंडल के बिजनौर, अमरोहा, संभल, रामपुर, बरेली मंडल के बंदायू, शाहजहांपुर, पीलीभीत, अलीगढ मंडल के एटा, हाथरस, कासगंज, आगरा मंडल के फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, फरूखाबाद को मिलाकर 27 जिलो को मिलाकर नया पश्चिम प्रदेश प्रस्तावित है। अधिक जानकारी के लिए पूर्व आईएएस श्री ओमवीर सिंह वीरवाल संगठन मंत्री 9868824210,राजेन्द्र पाराशर कार्यालय प्रभारी 9818035530,पवन रघुवंशी केन्द्रीय मीडिया प्रभारी 8527019456 पर संपर्क किया जा सकता है।


Comments