भ्र्ष्टाचार नशा अपराध आतंकवाद गौहत्या मुक्त अखण्ड भारत बनाने का विजयकान्त ने कराया संकल्प

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर देशभक्ति ओर कृष्ण लीला का रोमांचकारी संगम गूंजे हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की वन्देमातरम इन्कलाब जिंदाबाद के नारे••••सांस्क्रतिक देशभक्ति प्रस्तुतियों ने मचाया धमाल झूम उठा पूरा नुमाइश कैम्प।क्षेत्र बड़ी L E D स्क्रीन पर लाइव प्रसारण व बाल कृष्ण बने आकर्षण का केंद्र ••••भ्र्ष्टाचार नशा अपराध आतंकवाद गौहत्या  मुक्त अखण्ड भारत बनाने का विजयकान्त ने कराया संकल्प


विरेन्द्र चौधरी, विनय कुमार

सहारनपुर:- शेरे हिन्द विजयकान्त चौहान जूनियर भगत सिंह संस्थापक वन्देमातरम मिशन एक चिंगारी ट्रस्ट के जोशीले जोश और जुनून से भरे क्रांतिकारी मंच संचालन में देर रात्रि तक प्राचीन सिद्ध पीठ श्री गौ देवी मंदिर गौशाला नुमाइश कैम्प सहारनपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य सांस्कृतिक देशभक्ति कार्यक्रम हुआ

उदघाटन पूज्य साध्वी उपासना बाई जी व समाजसेवी ठाकुर गजराज सिंह जी ने रिबन काटकर ध्वजारोहण कर किया नगर विधायक राजीव गुम्बर मेयर dr अजय सिंह महामंडलेश्वर जोगेंद नाथ ,शीतल बिश्नोई महानगर अध्यक्ष भाजपा श्री योग चुघ महानगर महामंत्री भाजपा समाजसेवी जयराम गौतम जी व्यापारी नेता महेश नारंग यशपाल मैनी समाजसेवी अश्वनी सुखीजा रविन्द्र मिगलानी अनिल रसवंत आदि ने द्वीप प्रज्वलित कर भारत माता के चित्र पर पुष्प चढ़ाए।

वीर हुक्म राज ग्रुप के बच्चो ने भगत सिंह राजगुरु सुखदेव के जेल की यातनाओं ओर फांसी के मार्मिक सांस्कृतिक दृश्यों ने दर्शकों के दिल मे रोमांचकारी हलचल पैदा कर दी, राह चलते हजारों लोग स्वयं की प्रेरणा से राष्ट्रगान के साथ एक स्वर में बोल उठे इंकलाब जिंदाबाद वन्देमातरम भारत माता की जय भगत सिंह राजगुरु सुखदेव अमर रहे के नारे।

राजन सौदाई ग्रुप के बच्चों ने हैरत अंगेज सम्पूर्ण कृष्ण लीला श्री कृष्ण के जन्म से लेकर यमना में कालिया नाग के सर पर नृत्य मर्दन व्रन्दावन की लीला व महाभारत के कौरव वंश के वध तक के भाव भरे दृश्यों से कृष्ण जी के संदेशों को सांस्क्रतिक प्रस्तुति द्वारा भाव विभोऱ कर दिया जनता ने हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जय घोष से कान्हा जन्म का स्वागत किया।

देर रात्रि 12 बजते ही पूरी आतिशबाजी के साथ शुद्ध गाय के दूध से बने मावे के केक को बाल कृष्ण व पूर्व मंत्री सजंय गर्ग समाजसेवी श्री राजेन्द्र अनेजा जी ने काटकर भक्ति की मस्ती में हम सब बोलेंगे कान्हा हैप्पी बर्थडे टू यु गीत पर झूमते नाचते गाते हुए श्री कृष्ण जन्म दिवस धूम धाम से मनाया मावे के केक व माखन मिश्री का प्रशाद हजारों भक्तों में वितरित किया गया।

अंत में कार्यक्रम सयोजक वन्देमातरम मिशन के संस्थापक शेरे हिन्द विजयकान्त चौहान जूनियर भगत सिंह द्वारा समस्त बाल स्वरूप में सज धज कर आये बाल कृष्ण बने बच्चो व देशभक्ति  के साथ कृष्ण लीला करने वाले राजन ग्रुप, हुक्म चंद ग्रुप के कलाकारों व समस्त अतिथियों को पगड़ी पटका माला पहनाकर स्मृति चिन्ह सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

विजयकान्त चौहान द्वारा समस्त भक्तों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर हिंदुस्तानी धड़कते दिल मे देशभक्ति की भावना पैदा करना वन्देमातरम मिशन का परम लक्ष्य है श्री कृष्ण का जन्म अधर्म का नाश ओर धर्म की रक्षा और धर्म अनुसार शासन राज की स्थापना करना है। 

हर युग भगवान धर्म की रक्षा के लिए अवतार लेंगे कलुयुग में अधर्मियों द्वारा हो रहे जुल्म  अत्याचार के विनाश के लिए भगवान कल्कि का अवतार भी जल्द होगा।

विजयकान्त ने देश पर मर मिटने वाले क्रांतिवीरों के सपने का नशा अपराध भ्र्ष्टाचार आतंकवाद जातिवाद क्षेत्रवाद गौहत्या मुक्त भारत बनाने का संकल्प मंच से सभी भक्तों को हाथ उठाकर कराया।

इस दौरान सुशील चौधरी  ,आशा पार्ले निशा जैन ,गगन नागपाल जी हरजीत नरूला विवेक प्रताप सिंह राय वरुण प्रताप सिंह राय रजत चौधरी सुधीर भारद्वाज ,प्रिन्स सचदेवा चन्दन चौहान ,संजीव गब्बर ,राजीव वर्मा,विक्की वर्मा,शुभम सेतिया, प्रशांत गुप्ता निशा शर्मा,आशा चौहान पूजा रानी,सचिन शर्मा, आदि ने भी सेवा की।

Comments