पुलिस एलर्ट, रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पुलिस रही एलर्ट, सडको पर गश्त करते आई नजर
विरेन्द्र चौधरी, विनय कुमार
सहारनपुर। पुलिस कप्तान के निर्देश पर रक्षाबंधन के पर्व पर सहारनपुर पुलिस एलर्ट रही, सभी थानों की पुलिस सड़को पर गश्त करती नज़र आई।
समाचार के अनुसार दिल्ली रोड पर चौकी काशीराम इंचार्ज आर के गौतम ने हमारे संवाददाता को बताया कि रक्षाबंधन के पर्व पर अन्य दिनों के मुकाबले बहन बेटियों का आवागमन ज्यादा रहेगा, कोई अशोभनीय घटना, दुर्घटना ना हो, इसके लिए हम एलर्ट है। अगर कोई भी दुर्घटना होती है तो हम सेवा के लिए तत्पर है। गौतम ने यह भी कहा उत्तर प्रदेश पुलिस हर घटना से निबटने को तैयार है। हैड कांस्टेबल मोनू खोखर ने कहा एलर्ट रहना हमारी जिम्मेदारी है, इसमें जनता को भी सहयोग करना चाहिए।
थाना सदर के अंतर्गत चौकी इंचार्ज हसनपुर विपिन चौधरी ने बताया कि राखी के पावन पर्व पूरे जिले की पुलिस एलर्ट मूड में है। नवादा रोड पर गश्त करते हुए सब इंस्पेक्टर ने बताया कि अमन शांति बनाये रखना, त्यौहार पर कोई दुर्घटना ना हो, इसके लिए हम पूरी तरह तैयार है। उन्होंने यह भी कहा क्षेत्रीय सम्मानित गणमान्य नागरिकों की भी जिम्मेदारी है वो भी हर घटना पर नजर रखें।
चौकी इंचार्ज मानकमऊ अशोक कुमार ने कहा उत्तर प्रदेश की पुलिस हमेशा एलर्ट मूड पर रहती है। लेकिन त्यौहारो के समय विशेष सतर्कता बरती जाती है। कोई अप्रिय घटना ना हो इसलिए हम सड़को पर है। यातायात को सुगम बनाना, शांति पूर्वक त्यौहार संपन्न हो ये हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। जिसका हम पालन कर रहे है।
विशेष = सेना का सेनापति अगर अपनी डयूटी के प्रति समर्पित है तो पूरी सेना समर्पित रहेगी अपने कर्त्तव्य के प्रति-विरेन्द्र चौधरी
Comments
Post a Comment