तड़का वध लीला का मनोहरी सशक्त मंचन

 श्री राधा कृष्ण मंदिर क्लब गांधीपार्क द्वारा ताड़का वध लीला का मनोहारी मंचन


अरविन्द नैब
सहारनपुर, 21 सितम्बर। श्री राधा कृष्ण मंदिर क्लब गांधीपार्क द्वारा ताड़का वध लीला का मनोहारी मंचन किया गया जबकि ताड़का लां विभट्स रूप देख बच्चे डर कर दुबक गए और किशोर अवस्था के प्रभु श्री राम और लक्ष्मण के मंच पर उपस्थित होने पर पुष्प वर्षा कर अभिनंदन और स्वागत किया गया।
ताड़का वन मे संतो और मुनियों को राक्षसो द्वारा पूजा अर्चना मे विघ्न डालने उनकी नृशन्स हटाएंगे किये जाने की व्यथा अयोध्या के राजा दशरथ पर विश्वामित्र द्वारा पहुँचाने और प्रभु श्री राम और लक्ष्मण को उनके संहार हेतु ले जाने की लीला का भव्य मंचन ने दर्शकों को भाव विभोर किया। राजा दशरथ के रूप मे वरिष्ठ रंगकर्मी संकल्प नैब ने सशक्त अभिनय कर दर्शकों पर अपनी अमिट छाप छोडी जबकि प्रभु श्री राम के रूप मे अतुल सचदेवा तथा लक्ष्मण के रूप मे कुशाग्र नैब ने अपनी मनोहरी प्रस्तुति से दर्शक भक्त जनो को मोह लिया। इसके अतिरिक्त तड़का के रूप मे दीपक गुरु विश्वामित्र सूर्य, मारीच तरुण भोला, सुबाहु कुणाल आदि ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।निर्देशक हरविंद्र गोसाई, आनंद कुमार और संगीत निर्देशक संजीव आर्यन के कर्ण प्रिय संगीत मे सजी लीला मे रूप सज्जा नितिन राजपूत ने पात्रों को आकर्षक एवं मोहक बनाने मे अपना अमूल्य योगदान दिया। क्लब अध्यक्ष चौधरी जोगेंद्र महामंत्री राकेश शर्मा, सरदार गुरमीत सिंह शंटी, लखमीत सिंह,सहित विक्रांत सैनी, राकेश वत्स, रमेश चंद्र छबीला, विनय वत्स, विपिन सलूजा, नवदीप आनंद आदि ने दर्शकों से खचाखच भरे पंडाल मे आयोजन को व्यवस्थित करने मे अपना अमूल्य योगदान दिया। संचालन संयुक्त रूप से वरिष्ठ साहित्यकार रमेश चंद्र चाबीला, राकेश वत्स एवं विनय वत्स ने सशक्त रूप मे किया।

Comments