पश्चिमी उत्तर प्रदेश निर्माण मोर्चा अलग राज्य के लिए लड़ाई तेज करेगा - कर्नल सुधीर

पश्चिमी उत्तर प्रदेश निर्माण मोर्चा अलग राज्य के लिए लड़ाई तेज करेगा - कर्नल सुधीर कुमार •••• आंदोलन के शीर्ष नेता धीरेंद्र प्रताप से मिलकर नए राज्य के संघर्ष में सहयोग मांगा


विरेन्द्र चौधरी

पश्चिमी  प्रदेश निर्माण मोर्चे के  केंद्रीय महासचिव. कर्नल सुधीर चौधरी आज उत्तराखंड आंदोलन के शीर्ष नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री धीरेंद्र प्रताप से मिले और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 27 जिलों को मिलाकर पृथक पश्चिम  प्रदेश के गठन को लेकर संघर्ष तेज करने का संकल्प व्यक्त किया इस लड़ाई में उत्तराखंड आंदोलन के संघर्ष के दिग्गज नेता  धीरेंद्र प्रताप का सहयोग व मार्गदर्शन लेने पहुंचे ।

 कर्नल सुधीर चौधरी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश निर्माण मोर्चा राज्य के 27 जिलों में जनता को जागृत करने में लगा है और इसी संदर्भ में प्रजातांत्रिक तरीके से इस छोटे राज्य को जनता का समर्थन दिलाए जाने हेतु जनमत संग्रह करवाया जा रहा है उन्होंने कहा मोर्चे का मत है राज्य का निर्माण हिंसा से नहीं गांधीवादी अहिंसक संसाधनों से होगा । 

 उन्होंने उत्तराखंड राज्य निर्माण को गांधीवादी संघर्ष का शानदार प्रतिफल बताया उन्होंने धीरेंद्र प्रताप को इस मौके पर राज्य निर्माण में उनके ऐतिहासिक सहयोग के लिए जहां बधाई दी वहीं नए पश्चिमी प्रदेश राज्य के गठन में उनके बढ़-चढ़कर सहयोग किया जाने का आग्रह किया, जिसे स्वीकारते हुए धीरेंद्र प्रताप ने कहा पश्चिमी उत्तर प्रदेश वर्षों तक उनकी कर्म भूमि रही है और सहारनपुर में उनका जन्म होने के कारण जन्मभूमि के नाते भी  भारी जिम्मेदारी उनके कंधों पर भी है उन्होंने कहा वे शीघ्र पश्चिम उत्तर प्रदेश निर्माण मोर्चे के आह्वान को स्वीकारते हुए की संघर्ष में शामिल होंगे और राज्य गठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता की  अगाध इच्छा का सम्मान करते हुए इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाएंगे। 

इस अवसर पर उत्तराखंड आंदोलन की प्रथम जय यात्री स्वर्गीय श्रीमती सुमन लता भदोला को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कर्नल सुधीर चौधरी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मातृशक्ति से भी  संगठित होकर आगे आने का आह्वान किया।

Comments