सीनियर सिटीजंस सोसाइटी का स्थापना दिवस मनाया गया

 सीनियर सिटीजंस सोसाइटी का स्थापना दिवस मनाया गया


विरेन्द्र चौधरी, सुरेंद्र रावत

सहारनपुर।सीनियर सिटीजंस सोसाइटी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। जनमंच सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने बच्चों और युवाओं को बुजुर्गों करने और उनका आर्शीवाद प्राप्त करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बुजुर्गो का आर्शीवाद से ही वो आज यहां तक पहुंचे है।

मंडलायुक्त अटल राय ने सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे भरण पोषण, वृद्धावस्था पेंशन, और आयुष्मान योजना का लाभ उठाने की अपील की।

महानगर महापौर डाक्टर अजय सिंह ने सहारनपुर में सिनियर सिटीजन केयर सेंटर की स्वीकृति की जानकारी दी, जहां बैठकर वरिष्ठ नागरिक विभिन्न विषयों पर चर्चा कर सकेगें।

संस्थापक के एल अरोडा ने सोसाइटी की सामाजिक गतिविधियों और उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर महापौर की माता संतोष देवी और मुख्यमंत्री की मौसी सरोज बिष्ट को लाइफटाइम एवार्ड से सम्मानित किया। 

प्रमुख दुग्ध उधोगपति सुभाष अग्रवाल को वयोश्री सम्मान दिया गया। गांव टोपरी की शांतिदेवी वालिया को अपनी संपत्ति दान करने के लिए विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न पुरस्कार विजताओं और सोसाइटी के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। वैष्णवी नृत्यालय की बालिकाओं ने संगीतमय गणेश वंदना की प्रस्तुति की।

विशेष--विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस प्रत्येक वर्ष 21 अगस्त को मनाया जाता है। यह उत्सव पहली बार 1991 में मनाया गया था। इस दिन का उद्देश्य वृद्धों को प्रभावित करने वाले कारकों और मुद्दों, जैसे स्वास्थ्य में गिरावट और वृद्धों के साथ दुर्व्यवहार , के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

Comments