पृथक पश्चिम प्रदेश के लिए संयुक्त निर्माण के लिए झोंक रहा पूरी ताकत •••• कर्नल सुधीर
विरेन्द्र चौधरी, विनय चौधरी
सहारनपुर। पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा लगातार प्रगति के पथ पर आंदोलनकारियों के संगठन को मजबूत बनाता जा रहा है। इसी कर्म में लगातार संगठन बैठके कर रहा है।
रिटायर्ड कर्नल सुधीर ने जानकारी देते हुए बताया कि शामली के कांधला कस्बे के मुख्य बाजार में अनिल का चौराहा पर दिनांक 18 जनवरी को सुबह 11 बजे,एलम गांव नाले रास्ते के नाले गांव मे 01 बजे विक्रम पंवार के आवस पर एक बडी बैठक आहूत की जायेगी।
18 जनवरी को ही छपरौली राठौड रोड ब्लॉक के सामने शहाबुद्दीन की बैठक पर 02 बजे बैठक का आयोजन किया जायेगा।
कर्नल सुधीर ने जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा अपना पृथक पश्चिम प्रदेश के लिए आंदोलन को गति देने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा जब तक केंद्र सरकार पश्चिम प्रदेश का गठन नहीं करती, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा आगामी पीढी व पश्चिम उत्तर प्रदेश के संपूर्ण विकास के लिए पश्चिम प्रदेश का गठन जरूरी है।

Comments
Post a Comment