गोदान प्रीमियर पर बोली आचार्य प्रतिष्ठा ••••गो गरिमा ही रामराज्य की पुनर्स्थापना का आधार

गोदान प्रीमियर पर बोली आचार्य प्रतिष्ठा ••••गो गरिमा ही रामराज्य की पुनर्स्थापना का आधार 


विरेन्द्र चौधरी

सहारनपुर ३० जनवरी। कलाकार का अर्थ ही है, आने वाले कल को अपनी सृजनात्मकता से आकार देने की सामर्थ्य रखने वाला। अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु मां आचार्या प्रतिष्ठा कल शाम  फीचरफिल्म गोदान का प्रीमियर शो देखने के बाद कला और कलाकार पर प्रतिक्रिया दे रही थी। गुरु मां ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गो गरिमा को पुनर्स्थापित करना ही राम राज्य की पुनर्स्थापना का आधार है। स्वयं एक कलाकार के रूप में अंतर्राष्ट्रीय कथक नृत्यांगना और विदेश मंत्रालय में विश्व के सबसे बड़े भारतीय सांस्कृतिक केंद्र की निदेशक रही योगगुरु आचार्या प्रतिष्ठा कल शाम नोएडा के डी एल एफ मॉल में हुई फिल्म गोदान की प्रीमियर स्क्रीनिंग देखने के बाद  मीडिया से रूबरू थी। फिल्म निर्माता निर्देशक विनोद चौधरी  और सभी कलाकारों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि गोदान फिल्म के माध्यम से घर घर को गोमाता से जोड़ने का यह बड़ा अभियान अभिनंदनीय है और प्रत्येक भारतीय को सपरिवार यह फिल्म अवश्य देखनी चाहिए। 

अमित प्रजापति और विनोद चौधरी द्वारा निर्देशित कामधेनु इंटरनेशनल प्रोडक्शंस एलएलपी की गौसेवा पर बनी फिल्म गोदान के प्रीमियर शो पर उनके अलावा केंद्रीय मंत्री डा. डी एल मुरुगन उत्तरप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय प्रख्यात कवि डा कुमार विश्वास सहित महामंडलेश्वर भैया दास व नोएडा विधायक पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।

Comments