पश्चिम परदेस निर्माण मोर्चा पश्चिम की सभी सीटो पर लडेगा चुनाव - कर्नल सुधीर
विरेन्द्र चौधरी
सहारनपुर। रिटायर्ड कर्नल सुधीर ने जारी एक बयान में कहा पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा आगामी विधानसभा चुनाव में पश्चिम के 26 जिलो में सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगा।
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा तेलागंना छत्तीसगढ़ उत्तराखंड राज्य बन सकतें है तो पृथक पश्चिम प्रदेश क्यूं नहीं ? उन्होंने कहा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता अब अपना अलग प्रदेश चाहती है ताकि पश्चिम प्रदेश में विकास हो। राजनीति में पूरब का दबदबा होने के कारण अधिकतर सरकारी संस्थान पूरब में ही स्थापित हो रहे है, पश्चिमी उत्तर प्रदेश सबसे अधिक राजस्वा देता है, लेकिन सरकारी संस्थान पूरब के हिस्से में चले जाते है, ये पश्चिम की जनता के साथ अन्याय है। इसलिए लंबे समय से पृथक प्रदेश के लिए संघर्ष कर रहे सभी संगठन एक प्लेटफार्म पर आ गये है। तय पाया गया कि अपने हितो की रक्षा के लिए पश्चिम की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे जायें।
निर्माण मोर्चा के नेता विरेन्द्र चौधरी ने कहा केंद्र सरकार को पृथक पश्चिम प्रदेश के मुद्दे पर शीघ्र निर्णय लेना चाहिए, नहीं तो आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को नुकसान उठाना पडेगा। उन्होंने कहा पश्चिम की जनता अब जाग चुकी है। अपने हितो के लिए उसे ही वोट देगी जो पृथक प्रदेश की बात करेगा और हम कर रहे है।

Comments
Post a Comment