12000 करोड़ की लागत से निर्मित दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर, विकास की रफ्तार को नई उड़ान, 213 किलोमीटर लम्बाई के तीन राज्यों से होकर जाने वाले दिल्ली देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर का प्रधानमंत्री जी ने किया लोकार्पण

 12000 करोड़ की लागत से निर्मित दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर, विकास की रफ्तार को नई उड़ान •• 213 किलोमीटर लम्बाई के तीन राज्यों से होकर जाने वाले दिल्ली देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर का प्रधानमंत्री जी ने किया लोकार्पण •• महापुरुषों की कोई भी मूर्तियां नहीं रहेगी खुले में, बाउंड्री वॉल और छत का पटान का कार्य करेगी सरकार •• सहारनपुर के काष्ठकला एवं हौजरी उत्पादों को मिलेगी गति •• दिल्ली से देहरादून की यात्रा में लगने वाला समय में होगी भारी कमी, 06 घण्टे के बजाय 2.5 घण्टे में होगी यात्रा पूरी


विरेन्द्र चौधरी
सहारनपुर (सू0वि0)।
 माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जन्म दिवस के अवसर पर  देश को एक और ऐतिहासिक सौगात मिली जिसमें प्रधानमंत्री जी ने 12000 करोड रुपए की धनराशि से तैयार 213 किलोमीटर के दिल्ली-बागपत-सहारनपुर-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर (एक्सप्रेसवे) भारत के तीन राज्यो दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे का लोकार्पण देहरादून से किया गया।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आगमन पर रोड शो के माध्यम से भारी जनसमूह ने उनका अभिवादन किया। इस अवसर पर भारतीय सांस्कृतिक कला को दर्शाती विभिन्न झांकियों के प्रदर्शन को देखा। उन्होने बच्चियों के गायन का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद एलिवेटिड रोड़ पर प्राकृतिक सुन्दरता को व्यू प्वाईंट पर दूरबीन के माध्यम से देखा एवं प्रसन्नता व्यक्त की। माँ डाट काली मंदिर पर पंहुचकर दर्शन कर विधि विधान से पूर्जा अर्चना की।  
सहारनपुर में मनोहरपुर में आयोजित जनसभा स्थल से वर्चुअल माध्यम में उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, प्रदेश अध्यक्ष वित्त राज्य मंत्री भारत सरकार श्री पंकज चौधरी, के साथ प्रदेश के डिप्टी सीएम श्री बृजेश पाठक एवं डिप्टी सीएम श्री केशव प्रसाद मौर्य सहित प्रदेश महामंत्री संगठन भाजपा श्री धर्मपाल, माननीय मंत्री इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग तथा जनपद के प्रभारी मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा, राज्यमंत्री संसदीय कार्य एंव औद्योगिक विकास श्री जसवंत सैनी, राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग श्री ब्रजेश सिंह, चेयरमैन सिडको श्री वाई0पी0सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सतेन्द्र सिसोदिया, एमएलसी श्रीमती वंदना वर्मा, विधायक नकुड श्री मुकेश चौधरी, विधायक रामपुर मनिहारान श्री देवेन्द्र निम
विधायक गंगोह श्री किरत सिंह, विधायक नगर श्री राजीव गुम्बर, महापौर डॉ0 अजय कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मांगेराम चौधरी, पूर्व सांसद श्री प्रदीप चौधरी, पूर्व सांसद श्री राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक श्री नरेश सैनी, पूर्व विधायक श्री जगपाल सिंह द्वारा देखा और सुना गया।  
कोरीडोर के बनने से पंहुचने में आसानी होगी जिससे आर्थिक उन्नयन होगा तथा शिक्षा एवं रोजगार के अवसर बढेंगे।
        उन्होंने दिल्ली देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर के नजदीक आने वाले जनपद अपना एक क्लस्टर तैयार करने के निर्देश दिए जिससे कि बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था और अधिक मजबूत होगी एवं प्रदेश को सेवा का मॉडल बताया। भीमराव अंबेडकर जी का 135 में जयंती के अवसर पर उन्होने कहा कि आज संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर ने हर नागरिक को समान अधिकार दिए हैं। बाबा साहब के संविधान के अनुसार ही हमको उनके बताए हुए मार्ग पर चलना है। उन्होंने कहा माननीय प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से तय किया गया है कि भीमराव अंबेडकर, सतगुरू रविदास, महर्षि वाल्मीकि, सामाजिक न्याय के महापुरुषों की मूर्तियां खुले में न रहें उसके लिए बाउण्ड्री वॉल एवं अन्य निर्माण कार्य कराया जाएगा।
जनसभा स्थल पर एडीजी श्री भानू भास्कर, मण्डलायुक्त डॉ0 रूपेश कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन, मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन, जिलाध्यक्ष श्री अजीत राणा, महानगर अध्यक्ष श्री सुमित राजेश महाजन, जिलाध्यक्ष श्री अजीत राणा, महानगर अध्यक्ष श्री शीतल विश्नोई, संबंधित अधिकारियों सहित जिलाध्यक्ष श्री अजीत राणा, महानगर अध्यक्ष श्री शीतल विश्नोई तथा जनप्रतिनिधिगण एवं पार्टी कार्यकर्ता सहित भारी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा।

Comments