राज्यों के पुनर्गठन एवं पृथक 'पश्चिम प्रदेश' राज्य के निर्माण हेतु रणनीतिक महासम्मेलन।*****
विरेन्द्र चौधरी
नौएडा।पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चहुंमुखी विकास, प्रशासनिक सुगमता और क्षेत्रीय पहचान को सुदृढ़ करने हेतु लंबे समय से पृथक राज्य की मांग की जा रही है। इसी क्रम में, जन-आंदोलन को नई दिशा देने और भावी रणनीति तय करने के लिए *"महा संगठन सम्मेलन"* का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें न केवल पश्चिम प्रदेश अपितु देश के विभिन्न हिस्सों में पृथक राज्य की मांग करने वाले अनेक संगठन भाग ले रहे हैं।
इस सम्मेलन में आंदोलन उद्देश्यों, रूपरेखा और आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत चर्चा एवं रणनीति पर विचार किया जाना है।
कर्नल सुधीर ने निवेदन करते हुए कहा कि इस सम्मेलन में आप अपनी सम्मानित संस्था/ संगठन के प्रतिनिधि/साथियों सहित शिरक़त कर जनहितकारी मुद्दे को जनता तक पहुँचाने में हमारा सहयोग करें व सम्मेलन को कामयाब बनाएं। कार्यक्रम का विवरण
दिनांक:- शनिवार,18 अप्रैल 2026 समय:- सुबह 11.30 से शाम 5.00 बजे तक स्थान: गुर्जर भवन, परी चौंक, ग्रेटर नोएडा, जिला - गौतमबुद्ध नगर.

Comments
Post a Comment