पश्चिमी उत्तर प्रदेश से विधानसभा चुनाव लडेगा •• कर्नल सुधीर, भाजपा को पडेगा भारी •• विरेन्द्र चौधरी

 चुनाव की तैयारी में जुटा पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा, गाजियाबाद में हुई रणनीतिक••••भाजपा को हो सकता है नुकसान •• विरेन्द्र चौधरी 


विरेन्द्र पाल सिंह विनय कुमार 

गाजियाबाद स्थित पश्चिम प्रदेश कार्यालय में प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा एवं पश्चिमाञ्चल निर्माण पार्टी के पदाधिकारियों और सदस्यों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर व्यापक रणनीतिक विचार-विमर्श किया गया।


बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष सत्यपाल यादव ने की। इस अवसर पर केंद्रीय महासचिव कर्नल सुधीर चौधरी, पश्चिमाञ्चल निर्माण पार्टी के अध्यक्ष डॉ. सतेन्द्र सिंह, केंद्रीय संगठन महासचिव ओमबीर सिंह बीरवाल सहित कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास, क्षेत्रीय असंतुलन, रोजगार, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता लंबे समय से उपेक्षा का सामना कर रही है और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए अलग पश्चिम प्रदेश का गठन आवश्यक है।

साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान को मजबूत करने तथा क्षेत्रीय जनभावनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और पश्चिम प्रदेश निर्माण के आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


Comments