पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा पश्चिम प्रदेश में दिखा रहा अपनी ताकत, मिल रहा जबरदस्त समर्थन, अब आंदोलन को मिलेगी गति

 पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा पश्चिम प्रदेश में दिखा रहा अपनी ताकत, मिल रहा जबरदस्त समर्थन, अब आंदोलन को मिलेगी गति 


विरेन्द्र चौधरी, विनय कुमार 

बागपत।पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा लगातार अपनी ताकत का अहसास करा है। पश्चिम प्रदेश के लिए आवाज़ उठाने वाले अधिकतर संगठनों को एक मंच पर ले आये है। ये सारे प्रयास एडवोकेट सत्य पाल यादव व कर्नल सुधीर की मेहनत का प्रयास है।

समाचार के अनुसार केन्द्रीय अध्यक्ष एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला बागपत में बार एसोसिएशन ने पश्चिम क्षेत्र के अधिवक्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया, जिसमें २२ जिलो के अधिवक्ता शामिल हुए, निर्माण मोर्चा का समर्थन किया। श्री यादव ने बताया कि जब पश्चिम प्रदेश का निर्माण होगा तो सभी सरकारी कार्यालय पश्चिम प्रदेश में ही होगें, हाईकोर्ट भी स्वयं यहीं आ जायेगा।

केन्द्रीय सचिव कर्नल सुधीर ने जानकारी देते हुए DELHI DON को बताया कि अब सभी वर्गो का उन्हें सहयोग मिल रहा है, जिसके चलते केन्द्रीय सरकार को पृथक पश्चिम प्रदेश यहां की जनता को देना ही होगा। जिस दिन पश्चिम प्रदेश का निर्माण होगा, उस दिन यहां के युवाओं के भाग्य का नया उदय होगा। उनके विकास के नये रास्ते बनेगें। इसलिए युवाओं को इस आंदोलन में भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

इस अवसर बागपत के बुद्धिजीवी, बार एसोसिएशन के सहयोगी संगठनो के लोग मौजूद रहे और निर्माण मोर्चा के प्रयासों को लेकर अपने विचार रखें।

Comments