सपा का बढा कुनबा, सरदार कंवलजीत सिंह राजू बने सहारनपुर महानगर उपाध्यक्ष

 सपा का बढा कुनबा, कंवलजीत सिंह राजू बने महानगर उपाध्यक्ष :: महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी ने सौंपा नियुक्ति पत्र :: सिख समाज को राजनीतिक भागीदारी और सम्मान देगी सपा सरकार ::  टिंकू अरोड़ा


विरेन्द्र चौधरी रवि सैनी 

सहारनपुर । विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक दलों ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी महानगर की मुख्य इकाई में संगठन का विस्तार करते हुए सरदार कंवलजीत सिंह राजू को महानगर उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी और वरिष्ठ सपा नेता एवं पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी ने कहा कि सरदार कंवलजीत सिंह राजू ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद से ही पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि राजू लगातार नगर में व्यापारियों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने के लिए कार्य कर रहे हैं। संगठन को उम्मीद है कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद वह पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को और मजबूती से जनता तक पहुंचाएंगे।

वरिष्ठ सपा नेता एवं पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने कहा कि सिख समाज की राजनीतिक भागीदारी और सम्मान के मुद्दे को मजबूती से उठाने की जरूरत है। उन्होंने भाजपा सरकार पर सिख समाज को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सहारनपुर नगर में सिख समाज को विशेष सम्मान और राजनीतिक भागीदारी देने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने सरदार कंवलजीत सिंह राजू को महानगर उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई।

नवनियुक्त महानगर उपाध्यक्ष सरदार कंवलजीत सिंह राजू ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे। इस दौरान सरदार परमीत सिंह, इजहार राजा, शुभम वर्मा, गौरव, रवि यादव, सरदार जोगिंदर सिंह, शुभम थापा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।






Comments