नफरत को आधार बनाकर सहारनपुर का अमन-चैन भंग करने का प्रयास कर रहे भाजपा नेता : टिंकू अरोड़ा
विरेन्द्र चौधरी रवि सैनी
सहारनपुर। तकिया प्रकरण में मोटरसाइकिल दुर्घटना के मुद्दे को नगर विधायक द्वारा हिंदू-मुस्लिम रंग देने के प्रयास की जितनी निंदा की जाए, वह कम है। पिछले दो दिनों से चल रहे इस प्रकरण को लेकर आज पीड़ित परिवारों से वरिष्ठ सपा नेता एवं पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने उनके निवास पर जाकर मुलाकात की और उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
टिंकू अरोड़ा ने कहा कि पीड़ित परिवारों की न्याय की लड़ाई को सहारनपुर न्यायालय से लेकर हाईकोर्ट तक मजबूती से लड़ने में हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता कर यह सुनिश्चित कराया जाएगा कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई न हो।
उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के नगर विधायक द्वारा आरएसएस कार्यकर्ता से जुड़े मामले को आधार बनाकर सहारनपुर के माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जो अत्यंत निंदनीय है।
उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा जनहित के कार्यों और विकास के मुद्दों पर राजनीति करने के बजाय नफरत को आधार बनाकर राजनीति की जा रही है। सहारनपुर की जनता ऐसी राजनीति को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी।
टिंकू अरोड़ा ने कहा कि मामले में दोनों पक्षों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए, लेकिन किसी भी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग की गई है।

Comments
Post a Comment