विरेन्द्र चौधरी मनोज त्यागी
नोएडा। पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा कर्नल सुधीर कुमार, एड० सत्य पाल यादव, वीरवाल जी निर्देशन में मोर्चा ताकतवर होता जा रहा है। नई रणनीति के साथ युवा शक्ति को जोडने का प्रयास शुरू कर दिया गया है ताकि और अधिक आंदोलन को गति दी जा सके।
जानकारी देते हुए मोर्चा अध्यक्ष एडवोकेट सत्य पाल यादव ने बताया मोर्चा पश्चिम बनने तक पीछे नहीं हटेगा, हमारा संघर्ष जारी रहैगा। उन्होंने छोटे राज्य में विकास तेजी से होता है। शाशन प्रशासन पर आम आदमी की भी पकड होती है।
कर्नल सुधीर कुमार ने बताया संगठन की मजबूती और आंदोलन को तेज करने के लिए युवा शक्ति को जागरूक करने उन्हे आंदोलन से जोडने के लिए संगठन सक्रिय हो गया है। जल्दी ही परिणाम सामने होगें। उन्होंने कहा युवा शक्ति को ही प्रदेश बनने से सबसे अधिक फायदा होगा।
ओमवीर सिंह वीरवाल ने बताया नया प्रदेश बनने पर लाखों नयी, सरकारी नौकरी निकलेगी, रोजगार बढेगा, क्षेत्र का विकास तेजी से होगा, भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी। इस समय लगभग अधिकतर पदाधिकारी मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment