कुतुबशेर पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई-काफी मात्रा चरस के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार-

कुतुबशेर पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई-काफी मात्रा चरस के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार-ऑपरेशन सवेरा के तहत पुलिस की लगातार कार्रवाई से मादक पदार्थ तस्करों में मचा हड़कंप...


विरेन्द्र चौधरी रवि सैनी 

   सहारनपुर : नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा - ‘नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर’ अभियान के तहत थाना कुतुबशेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है - पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से काफी मात्रा me अवैध चरस बरामद हुई है कुतुबशेर प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दबनी कब्रिस्तान तालाब के पास घेराबंदी की - इस दौरान अरशद उर्फ अडवाणी पुत्र शमीम, निवासी ऊंची मस्जिद के पास से मोहल्ला ढोलीखाल को गिरफ्तार किया गया - पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। 

   

Comments